Neerja bhanot biography hindi



[MEMRES-5].

नीरजा भनोट की जीवनी – Neerja Bhanot Biography Hindi

Neerja Bhanot मुंबई में पैन ऐम एअरलाइन्स की विमान परिचारिका थीं।

नीरजा वास्तव में स्वतंत्र भारत की एक महानतम वीरांगना थीं।

आतंकियों से लगभग 400 यात्रियों की जान बचाते हुए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया था।

नीरजा भनोट ‘अशोक चक्र‘ पाने वाली पहली महिला थीं।

उनकी कहानी पर आधारित 2016 में एक फ़िल्म भी बनी, जिसमें उनका किरदार सोनम कपूर ने अदा किया था।

जन्म

नीरजा भनोट का जन्म 7 सितंबर, 1963 को चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था।

उनके पिता का नाम हरीश भनोट और माता का नाम रमा भनोट था।

उनके पिता मुंबई में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत थे। उनके भाई का नाम अनीश है।

नीरजा बहुत संवेदनशील, बहुत सौहार्दपूर्ण और सभ्य थी जो लोगों के साथ खुशियाँ बाँटने में यकीन रखती थी।

वो अपने उसूलों की पक्की थी और उनके साथ कोई समझौता उसे मंजूर नही था।

शिक्षा – नीरजा भनोट की जीवनी

नीरजा की प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ के सैक्रेड हार्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल से पूरी हुई ।

इसकेबाद उनकी शिक्षा मुम्बई के स्क